1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. नौकरी के सुनहरे अवसर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 15 जून से

नौकरी के सुनहरे अवसर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 15 जून से

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है । परीक्षा 15, 16, 17 व 18  जून को आयोजित की गई है।

By Rajni 

Updated Date

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है । परीक्षा 15, 16, 17 व 18  जून को आयोजित की गई है। परीक्षा केंद्र रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अम्बिकापुर  और बिलासपुर को बनाया गया है।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

प्रवेशपत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर प्रवेशपत्र  डाउनलोड कर सकते हैं। उधर, व्यावहारिक न्यायाधीश मुख्य परीक्षा 2022 की भी घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर मिलेगा प्रवेशपत्र 

परीक्षा 13 जून को आयोजित हैं।परीक्षा बिलासपुर व रायपुर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। प्रवेशपत्र परीक्षा तिथि के 10 दिन पूर्व जारी किया जाएगा। अभ्यार्थी आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर प्रवेशपत्र  डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य में 106 नए चिकित्सा अधिकारियों और 28 विशेषज्ञों की भी नियुक्ति हुई है।

बिलासपुर संभाग में 27, दुर्ग संभाग में 25, रायपुर संभाग में 24, स्तर संभाग में 16 और सरगुजा संभाग में 14 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जबकि वन विभाग अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 1920 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com