मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद : भाई की हत्या कर खुद पहुंचा थाने, कहा- आए दिन नशा कर घर में लड़ाई करता था मृतक

Rajni

यूपी के मुरादाबाद जिले में भाई ने अपने नशेड़ी भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

victim's family
शेयर करें

मुरादाबाद । यूपी के मुरादाबाद जिले में भाई ने अपने नशेड़ी भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक में एक भाई ने दूसरे को सिर पर लकड़ी की पटरी से वार कर मार डाला। भाई की हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसर्मपण कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का कारण मृतक का आए दिन नशा करना था।

थाना प्रभारी रामप्रसाद वर्मा के अनुसार आरोपी शादाब ने बताया कि उसका भाई फाकिर नशा कर आए दिन घर में विवाद करता था। शुक्रवार दोपहर को भी वह नशे में विवाद कर रहा था। इसलिए उसे मार डाला। जानकारी पर मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी राम प्रसाद वर्मा को फाकिर खून से लथपथ मिला, जहां उसकी मौत चुकी थी।

उन्होंने घटना की जानकारी एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर को दी। दोनों अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपित शादाब के परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दूसरे आरोपी भाई साजिद को भी हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई शादाब ने भाई की हत्या करने की बात स्वीकारी है। दूसरा भाई साजिद हिरासत में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें