मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Champawat by Election : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत

Uttarakhand : चंपावत सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में आज भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत दर्ज कर ली है।

शेयर करें

चंपावत, 03जून। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। सभी 13 राउंड की मतगणना में धामी को 57268, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3147, समाजवादी पार्टी के ललित मोहन को 409 और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी को 399 मिले। 374 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 54,121 मतों से पराजित किया। अभी पोस्टल मतों की गिनती बाकी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है।

मुख्यमंत्री धामी की जीत से भाजपा में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ धामी की जीत का जश्न मनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए धामी का यह चुनाव जीतना बेहद जरूरी था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के लोगों का आभार जताया है। इस सीट पर 31 मई को लगभग 64 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। धामी ने 23 मार्च को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

शेयर करें