मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बदायूं में डाक्टर गोविल दंपति को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट

Rakesh

यूपी के बदायूं जिले के लाबेला चौक के पास जोगीपुरा मोहल्ले में डाक्टर दंपति को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों की लूटपाट की। बदमाशों की संख्या पांच थी और हथियारों से लैस थे।

police investigation
शेयर करें

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले के लाबेला चौक के पास जोगीपुरा मोहल्ले में डाक्टर दंपति को बंधक बनाकर बदमाशों ने लाखों की लूटपाट की। बदमाशों की संख्या पांच थी और हथियारों से लैस थे।

बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुरा मोहल्ले में डॉक्टर गोविल की कोठी है। जिसमें डॉक्टर सुरेंद्र नाथ गोविल और उनकी पत्नी डॉक्टर मृदुला गोविल रहते हैं। बेटा गीतेश गोविल गाजियाबाद में डॉक्टर है। वह वहीं रहता है। बुधवार देर रात पांच बदमाश उनकी कोठी में मरीज बनकर आए और डॉक्टर से देखने का आग्रह किया। जैसे ही डॉक्टर ने देखना शुरू किया, बदमाशों ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया।

डॉक्टर और पत्नी को घर के अंदर रस्सी से बांधा

उन्हें और उनकी पत्नी को घर के अंदर रस्सी से बांध दिया और दुपट्टे से मुंह भी बांध दिया। इसके बाद अलमारी में रखे 40 हजार रुपए, एक जंजीर और टाप्स लूट कर ले गए। किसी तरह डॉक्टर ने तरित माथुर वकील को फोन किया। फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस, सिविल लाइंस पुलिस, एसपी सिटी, एसएसपी और एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। शहर के बीचो-बीच हुई इस घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस ने खुलासे के लिए एसओजी टीम और पुलिस की कई टीमें गठित की है। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। इस मामले में डॉक्टर दंपति ने पुलिस को तहरीर दी है।

टैग: Doctor
शेयर करें