मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Gaziabad News:गैस सिलेन्डर बना मौत का वजह,सिलेंडर फटने से 2 मंजिला मकान गिरा,3 की मौत कई लोग घायल

इंडिया वॉइस

Gaziabad News:>उत्तर-प्रदेश के गाजियाबाद मे हुआ दर्दनाक हादसा,गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के बबलू गार्डन (Bablu Garden of Loni police station area)मे सिलेंडर फटने से दो मंज़िला इमारत गिर गया इस हादसे मे 3 लोगो की मौत हो गयी है कई अन्य लोग मलबे मे दब गए है

शेयर करें

Gaziabad News:उत्तर-प्रदेश के गाजियाबाद मे हुआ दर्दनाक हादसा,गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के बबलू गार्डन (Bablu Garden of Loni police station area)मे सिलेंडर फटने से दो मंज़िला इमारत गिर गया इस हादसे मे 3 लोगो की मौत हो गयी है कई अन्य लोग मलबे मे दब गए है,मकान मे रहने वाले कई बच्चे और महिलाये मलबे मे दब गई है,यह धमाका इतना भयानक था की आस-पास के लोग काफी डर गए,इस हादसे के बाद वहा के लोगो ने पुलिस को सूचना दे दी जिससे मौके पे पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है

हादसे मे घायल लोगो को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है,और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है,मृतकों में दो बच्चे और एक महिला भी शामिल है,सिलेंडर ब्लास्ट के पीछे का कारण अभी पता नही चल पाया है,हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,घटनास्थल पर भारी पुलिस बल और दमकल की टीम मौजूद है. मलबे को पूरी तरह से हटा दिया गया है.

बबलू गार्डन में 50 वर्षीय मुनीर अपने परिवार के साथ रहते हैं. सुबह करीब 10 बजे इनके दो मंजिला मकान में अचानक एक ब्लास्ट हुआ, जिससे मकान भरभरा कर गिर गया. हादसे में मुनीर, उनकी पत्नी और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए. मुनीर यहां अपने चार बेटे और एक बेटी के साथ रहते हैं. दो बेटों की शादी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि महिलाएं और बच्चे घर में मुख्य हिस्से में मौजूद थे. जब मकान गिरा तो एक महिला और 10 माह की बच्ची के साथ ही मुनीर की 15 वर्षीय बेटी भी हादसे का शिकार हो गई. वहीं मुनीर और बहू (21) समेत कुल 5 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

शेयर करें