मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में मिल सकती है इन नेताओं को जगह

इंडिया वॉइस

चंड बहुमत के बाद दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं और आरएसएस के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत शुरू है।

YOGI ADITYANATH
शेयर करें

उत्तर प्रदेश मैं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार चुनाव जीत लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गठित होने वाले सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों पर दिल्ली में मोहर लगाई जाएगी ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज दिल्ली जा सकते हैं। प्रचंड बहुमत के बाद दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं और आरएसएस के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत शुरू है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के नए नामों पर भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति होगी।

कन्नौज से नवनिर्वाचित सांसद और पूर्व एडीजी असीमा रोड आगरा से विधायक और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सरोजिनी नगर से नवनिर्वाचित विधायक राजेश्वर सिंह इन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में निषाद पार्टी और अपना दल (सोनेलाल गुट) को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी पदाधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

शेयर करें