नई दिल्ली । बिना कोई शक के यह तो पता है कि गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। लोग घर से बाहर नहीं निकलते पसीना होने लगता है जिस वजह से लोग घर से निकलना बंद कर रहे है और पूरा दिन एसी में ही व्यतीत कर रहे है जिससे लोगों के हाल ठीक होने के बजाय और खराब हो सकता है चलिए जानते है कैसे आपको एसी नुकसान पहुंचा सकती है।
ड्राई स्किन- AC के ज्यादा इस्तेमाल से आपकी त्वचा सूख सकती है, जिससे खुशकी, खुजली, और त्वचा की खराबी हो सकती है।
थकान महसूस होना – यदि आप अधिक समय तक एसी में रहते हैं तो आपको अधिक सुस्ती महसूस हो सकती है। एसी में आर्द्रता काफी कम होती है जिससे शरीर से पानी की कमी हो जाती है।
सिरदर्द- जो लोग अधिक समय तक एयर कंडीशनिंग के माहौल में रहते हैं, उनमें सिरदर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि एसी में ज्यादा नमी होती है इसलिए सिर में दर्द होने लगता है।
रेस्पिरेटरी प्रॉबलम्स- लंबे समय तक एयर कंडीशनर (एसी) में रहने से श्वसन संबंधी समस्याएं जैसे – नाक बंद होना, गले में खराश, राइनाइटिस आदि हो सकती हैं।