मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अखिलेश के लिए वोट मांगने लखनऊ पहुंची ममता बनर्जी, भाजपा पर किये कई हमले

इंडिया वॉइस

ममता ने कहा कि अगर अखिलेश रैली करते तो कोरोना आ जाता। यहां पर भाजपा की रैली अच्छे से चलेगी। कितनी लाश भाजपा ने गंगा नदी में फेंकी, इसके लिए भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

akhilesh yadav and mamta banarji
शेयर करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यदि यहां से भाजपा गयी तो पूरे देश से साफ हो जायेगी। अखिलेश यादव ने बंगाल में हमारी मदद की थी। आप लोग उत्तर प्रदेश में सपा को जिताइये। बंगाल और उत्तर प्रदेश ने अच्छा रिश्ता कायम किया है। इसके लिए अखिलेश यादव का शुक्रिया।

ये बातें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से सपा को जिताने की अपील की।

ममता ने कहा कि अगर अखिलेश रैली करते तो कोरोना आ जाता। यहां पर भाजपा की रैली अच्छे से चलेगी। कितनी लाश भाजपा ने गंगा नदी में फेंकी, इसके लिए भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए। हाथरस कांड पर भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर के नाम पर उत्तर प्रदेश में कितने लोगों को मारा गया। भाजपा इतिहास बदल रही है। ममता ने कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर के संविधान के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं। ममता बनर्जी ने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया है। जारी— हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

शेयर करें