मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

कमर में अगर दर्द है तो इन चीजों का करें प्रयोग!

Avnish

आपके भी कमर में अगर दर्द महसूस हो रहा है तो इस आहार को आप अपने दिनचर्या में ले सकते है।

kamar dard
शेयर करें

नई दिल्ली । थोड़ी सी अगर आप मेहनत कर लेते है तो आपकी कमर जवाब देने लगती है आपको कमर में दर्द महसूस होने लगता है। और यह परेशानी तकरीबम हर किसी में देखने को मिलती है। ज्यादातर लोग पीठ दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऑफिस में काफी वक्त तक एक ही जगह बैठकर काम करने और गलत पोजिशन में बैठने की वजह से लोगों में यह दिक्कत बढ़ रही है। इसके अलावा, अनहेल्दी खानपान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इसकी कुछ वजहें हैं। कमर दर्द से राहत पाने के लिए एक्सपर्ट हमेशा एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं चलिए तो जानते है वो आहार जिनको लेने के बाद आपको दर्द से निजात मिलेगी।

यदि आपको आपके कमर में रोजाना दर्द महसूस होता है तो आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए जैसे कि आपको बादाम, अखरोट, चिया बीज, अलसी के बीज और मछली खाना चाहिए। क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है।

दर्द को कम करने में एंटी इंफ्लेमेटरी फूड भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आपको अपने किचन में ही ऐसे कई मसाले मिल जाएंगे जिनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जैसे- दालचीनी, लाल मिर्च और अदरक आदि। इसके अलावा, हल्दी भी एक ऐसा मसाला है, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है।

दर्द से राहत पाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं, जैसे- फूलगोभी, ब्रोकोली, पालक और पत्तागोभी आदि। इनमें विटामिन A, विटामिन C और विटामिन K भी कुछ मात्रा में मिलता है।

दर्द से राहत पाने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आपको रोजाना ताजे फलों का भी सेवन करना चाहिए। अपनी डाइट में अनानास, सेब, चेरी, जामुन, खट्टे फल और अंगूर आदि को शामिल कर सकते हैं।

शेयर करें