मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

शरीर से आए गंध तो आपको है यह बीमारी, पढ़ें पूरी खबर

Avnish

कई लोग ऐसे होते हैं जो कितना भी इलाज कर ले लेकिन उनके शरीर से बदबू आती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो क्या है कारण, चलिए जानते हैं।

smell
शेयर करें

नई दिल्ली । गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों को गर्मी के कारण पसीना आता है। हर किसी को पसीना आना मामूली बात है। इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। लेकिन चिंता तो तब करनी चाहिए जब आपके शरीर से गंध लगातार आ रही होती है। तब आपको सतर्क होना होगा।

क्योंकि यह मामूली बात नहीं है । यह शरीर की बदबू आपको कई संकेत देती है। इस गंध से आप जान सकते हैंं कि किसी बीमारी से तो ग्रस्त नहीं हैं। क्योंकि अगर किसी शख्स को बीमारी होती है तभी उसके शरीर से इस तरीके की गंध आती है । इनमें से कई खतरनाक बीमारियां है जैसे कि कैंसर, टाइफाइड, मल्टीपल स्केलेरोसिस डायबिटीज और पार्किंसंस तक शामिल है।

एक रिपोर्ट के अनुसार जब हमारा शरीर बीमार होता है तब शरीर के रसायनिक प्रक्रियाओं में बदलाव होता है और इसी बदलाव के कारण छोटे वाष्पशील अणु पैदा होते है और यह फेफड़ों, सासं, यूरीन और पसीने में चले जाते हैं। जिसके कारण आपके शरीर से गंध आना शुरू होती है।

अब आपको बताते है कि कौन सी बीमारी के कारण बदबू आती है।

0 एक स्टडी के दौरान जानकारी निकली है कि फेफड़े के कैंसर का पता 90% तक सटीकता से नैनोज डिवाइस से सांस की गंध का पता आप लगा सकते हैं।

0 अगर किसी को किडनी की बीमारी होती है तो ऐसे में भी आपके शरीर से गंध आ सकती है। बता दें कि डिस्पोजेबल डिवाइस डेवलप होता है जो किडनी के डैमेज होने के साथ और बीमारियों का सांस से आ रही गंध से आसानी से पता लगा सकता है।

0 अगर सांस से तेज बदबू आ रही है तो यह लिवर के फेलियर का संकेत भी हो सकता है। अगर जब भी आपको ऐसा लगे तो समझ जाए कि आपके लिवर पूरी तरीके से काम नहीं कर रहा है।

0 एक बीमारी आपको डायबिटीज की भी हो सकती है। जब भी बदबू आए तो एक इशारा यह भी है कि आपको डायबिटीज की परेशानी हो सकती है।

कोशिश करें कि आप अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें और अगर ऐसे कोई संकेत आपको मिलते हैं तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

शेयर करें