मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

आपको अगर अपने घुंघराले बाल पसंद नहीं है तो इसे पढ़िए

Avnish

कई लोगों के शुरू से बाल जो है वो घुंघराले होते है काफी लोगों को पसंद नहीं होते आपको भी नहीं है तो इस पर नजर डालिए

curly hair
शेयर करें

नई दिल्ली ।  घुंघराले बालों का चलन या फिर फैशन कह सकते है काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। पर जितना सुंदर यह लगता है उतना ही सहेजना आसान नहीं है। घुंघराले बाल आमतौर पर सूखे और भंगुर होते हैं. इसलिए इनका देखभाग करना  मुश्किल होता है। ऐसे में घुंघराले बालों का नियमित रूप से ख्याल रखना पड़ता है। कई लोग घुंघराले बाल का देखभाल नहीं कर पाते हैं तो वे परेशान होकर उन्हें स्ट्रेट करवा लेते हैं लेकिन हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप अपनी घुंघराले बालों का आसानी से देखभाल कर सकती हैं. नीचे बताए गए तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं ।

जानें आसान उपाय 

  • सुल्फेट-मुक्त शैम्पू और अधिक ज्यादा जलनशील कंडीशनर चुनें। यह बालों की नमी को बनाए रखेगा और उन्हें ज़्यादा मुलायम बनाएगा।
  •  धीरे-धीरे शैम्पू और कंडीशनर लगाएं ताकि बालों में नमी बनी रहे।
  • कंडीशनर लगाने के बाद वाइड-टूथ कंब से बाल सुलझाएं: यह बालों में उलझन को कम करता है और उन्हें सहेजता है।
  • ताजगी बनाए रखने के लिए बालों में लीव-इन कंडीशनर या घुंघराले बालों का सेरम लगाएं।
  •  ज्यादा गर्मी और स्टाइलिंग उपकरण का उपयोग कम करें। अगर आप हेयर ड्रायर का उपयोग कर रहे हैं तो डिफ्यूजर का उपयोग करें जो घुंघराले बालों के लिए अधिक उपयुक्त है।
  • नमी बनाए रखें: नियमित रूप से हेयर मास्क या डीप कंडीशनिंग का उपयोग करें।
  • उलझने से बचाएं: बालों को उलझन से बचाने के लिए रात में सैटिन या सिल्क की चुनरी लगाएं।
  • बालों को खींचें नहीं : बार-बार बालों को खींचने से ज्यादा बाल टूटता है
  • बालों को हफ़्ते में 2-3 बार से ज्यादा न धोएँ।
  • हफ्ते में 2-3 बार तेल लगाएं जैसे कोकोनट, ऑलिव या आवश्यकतानुसार कस्टम हेयर ऑयल।
  • बालों को धोते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें और जड़ों तक अच्छी तरह धोएं।
  • बालों को कम से कम डैमेज करते हुए खुश्क तौलिये से पोंछ कर सुखाएं।
शेयर करें