मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

खाने में लेंगे यह चीजें तो हो सकती है तबीयत खराब

Avnish

अगर आप खाने में यह चीजें हर दिन लेते है तो सोचसमझकर लीजिए वर्ना...

शेयर करें
नई दिल्ली ।  लाइफस्टाइल काफी बिजी लोगों की हो गई है इसके साथ ही खराब खानपान की वजह से बेचैनी और घबराहट बढ़ने का डर भी रहता है।और इन सब का कारण आपका खान-पान हो सकता है। इसलिए सेहत के दुरुस्त रखने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारें में जो बेचैनी और घबराहट को बढ़ाने का काम कर सकती हैं।
मीठी चीज- अगर कैंडी, पेस्ट्री या रिफाइंड शुगर खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इन चीजों के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसकी वजह से उदासी, बेचैनी और घबराहट हो सकती हैं।
मसालेदार खाना- ज्यादा मसालेदार खाना मूड पर बुरा असर डाल सकता है। इसके सेवन से मूड खराब हो सकता है।
नमक- अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं। खाने में ऊपर से नमक लेने की आपकी आदत है तो यह एंग्जायटी की समस्या को बढ़ा सकता है।
कैफीन वाले फूड्स- अगर कैफीन युक्त फूड्स का सेवन करते हैं तो संभल जाइए चाय, कॉफी या सोडा ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन शरीर की घबराहट बढ़ा सकती है।
शेयर करें