मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

आपको चाहिए वेज, लेकिन पसंद है नॉनवेज तो इस फूड को खाइए

Avnish

ऐसी कौन-सी चीजों का सेवन करें जो आपको नॉनवेज वाला टेस्ट और एनर्जी देगा।

soya chunks
शेयर करें

नई दिल्ली । कई लोगों को नॉनवेज पसंद होता है लेकिन वो शाकाहारी होते है ऐसे में क्या करें और क्या ना करें की स्थिति पैदा हो जाती है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो होगा वेज लेकिन आपको टेस्ट और एनर्जी मांसाहारी जैसा देगा ।

यह तो सबको पता है कि मांसाहारी खाने में काफी प्रोटीन होता है। इसीलिए जब किसी की तबीयत खराब होती है तो डॉक्टर यही कहते हैं कि आप नॉनवेज का सेवन करें। इससे आपके शरीर को ताकत मिलेगी। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी मजबूरी होती है कि वो मछली व अंडा इन सब का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन दूसरी ओर उनका काफी मन भी करता है कि नॉनवेज जैसी एनर्जी और टेस्ट भी।  तो चलिए जानते हैं उन सामग्री के बारे में जिससे आप अंडे वाली प्रोटीन ले सकते हैं।

 सबसे पहला नाम है सोयाबिनः इसके बारे में जरूर आपने सुना होगा बल्कि खाया भी होगा । लेकिन आपको यह जानकारी नहीं होगी कि किस तरीके से काम करता है यह। और इसके कितने उपयोग सोयाबिन में फैट कम होता है। इसमें विटामिन सी भी पाई जाती है। अगर आपको चिकन खाने का मन है तो जो सामग्री आप चिकन में डालकर बनाते हैं उसी तरीके से इसमें भी डालकर बना सकते हैं।

किसी दिन आपको चिकन बिरयानी खाने का मन हो तब भी आप सोयाबिन के साथ बिरयानी बना सकते हैं। यह आपको चिकन बिरयानी जैसा ही स्वाद देगी जो मसाले आप चिकन बिरयानी में डालते हैं। वहीं मसाले और प्रक्रिया आप सोयाबिन के बिरयानी में डाले तो चिकन बिरयानी ही आपको यह लगेगा।

फिर किसी दिन आपका मन चिकन रोल खाने को ललचाय तो आप सोया रोल या पनीर रोल खाकर अपने मन को शांत कर सकते हैं।

कई लोग ऐसे होते हैं जिनको मोमोज काफी पसंद हैं। खासकर लड़कियां ऐसे में नॉनवेज मोमोज की क्रेविंग को दूर करने के लिए आप सोया चंक्स के मोमोज बना सकते हैं। यह आपको टेस्ट में अच्छा लगेगा ही, इसके साथ ही आपके लिए काफी सेहतमंद भी होगा।

सोया चंक्स के साथ आप मिक्स वेज भी बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप सोया चंक्स के साथ ग्रवी वाली सब्जी बनाकर अपने पूरे परिवार को खिला सकते है यह आपको बेहद ही टेस्टी लगेगी।

अब कुछ लोगों का यह सवाल होगा की अगर हमको कभी कबाब खाने का मन करें तो क्या करेंगे। इसके लिए आप पहले सोया चंक्स को उबाल लीजिए। इसके बाद बिल्कुल वो रेसिपी डालिए जो आप चिकन कबाब में डालते हैं फिर आपको सेम टेस्ट कबाब का ही आएगा।

अब बारी आती है मटन करी की। तो ऐसे में आप उसकी जगह कटहल की सब्जी भी बनाकर खा सकते हैं। उसका स्वाद भी मटन करी जैसा ही होता है।

शेयर करें