Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. अगर आपके होंठ ज्यादा फटते है तो यह बीमारी हो सकती है।

अगर आपके होंठ ज्यादा फटते है तो यह बीमारी हो सकती है।

होंठ फटना आम बात नहीं होती है वो कैसे चलिए जानते है इस आर्टिकल से

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली कई लोगों के होंठ फते है सर्दी हो गर्मी हो या फिर बरसात, अगर हर मौसम में आपके होंठ फटते हैं तो उससे जानबूझकर नजरअंदाज ना करें। दरअसल यह कोई सामान्य लक्षण नहीं है बल्कि ये  किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।  आपको बता दें कि आकर बार-बार यही समस्या आ रही है तो ये एंगुलर चेइलिटिस  भी हो सकता है। ये  बीमारी मुंह के कोनों पर होने वाले स्किन की स्वेलिंग है। इसलिए अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो बिना देर किए डॉक्टर से कंसल्ट करें आज हम आपको  कुछ टिप्स जिन्हें अपनाकर आप इस बीमारी से खुद को बचा सकते हैं।
हो सकती है ये बीमारी 
सबसे पहले बता दें कि एंगुलर चेइलिटिस स्किन से जुड़ी बीमारी है, जो मुंह के कोनों को इफेक्ट करती है। इसका असर यह होता है कि होंठ फट जाते हैं, घाव हो जाते हैं और ये काफी पेनफुल होता है। कई लोग इसे कोल्ड सोर भी मान बैठते हैं लेकिन इससे बचें क्योंकि ये एंगुलर चेइलिटिस के सिम्पटम्स होते हैं। हालांकि इससे ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है। ये समस्या दवा या डाइट में बदलाव करने से खत्म हो जाती है।
इस उम्र में ज्यादा होती है ये समस्या
एंगुलर चेइलिटिस की समस्‍या उम्रदराज और बच्चों में पाई जाती है. बुजुर्ग के मुंह की कोने की त्वचार ढीली हो जाती है। उसमें ड्राइनेस ज्यादा होता है, जिससे यह बीमारी होती है। वहीं बच्चों में लार टपकने और अंगूठा चूसने से होंठ के किनारे फट सकते हैं।
क्यों खतरनाक है एंगुलर चेइलिटिस 
कई बार लार मुंह के कोनों में जमा होने से ड्राईनेस का कारण बनती है। इसकी वजह से कभी-कभी बैक्टीरिया या फंगस होठों की दरारों में आ जाते हैं, जिससे इंफेक्शन या सूजन हो सकता है। इसके अलावा कई और कारण हैं, जिनकी वजह से यह किनारे पर होंठ फटने लगते हैं। इनमें फिट ने होने वाले डेन्चर का यूज, नींद के दौरान लार आना, मुंह में फंगल या इंफेक्शन, स्किन एलर्जी
अंगूठा चूसना और फेस मास्क पहनना शामिल है।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com