मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

सौगातः राजस्थान में महिलाएं आधे किराए पर ही रोडवेज में कर सकेंगी सफर

Rajni

राजस्थान में गहलोत सरकार ने महिलाओं को सौगात दी है। महिलाओं को सफर के दौरान कोई आर्थिक परेशानी न हो। इसका पूरा ख्याल गहलोत सरकार ने रखा है।

cm gehlot
शेयर करें

जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार ने महिलाओं को सौगात दी है।  महिलाओं को सफर के दौरान कोई आर्थिक परेशानी न हो। इसका पूरा ख्याल गहलोत सरकार ने रखा है। अब महिलाओं व बालिकाओं को राज्य की सीमा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं व बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा। अभी तक महिलाओं व बालिकाओं को केवल साधारण श्रेणी की बसों में ही यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 में महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी।

यह घोषणा एक अप्रैल, 2023 से क्रियान्वित भी की जा चुकी थी। इसके बाद 25 मई 2023 को सिंधी कैम्प, जयपुर स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की थी।

टैग: rajasthan
शेयर करें