1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IND Vs SA: पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

IND Vs SA: पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हराया

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया. भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा था.जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन ही बना सकी. बारिश की वजह से यह मैच 40-40 ओवर का हुआ.

पढ़ें :- Asian Games 2026 : डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज के साथ तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को नौ रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत को नौ रन से हरा दिया है. बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था. टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके देने के बावजूद टीम इंडिया ने उन्हें कम स्कोर पर नहीं रोक सकी.

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट गंवाकर 249 रन बनाए. डेविड मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे. जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सकी. संजू सैमसन ने 63 गेंदों में सबसे ज्यादा 86 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए.
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अगला वनडे नौ अक्तूबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

पढ़ें :- Asian Games 2026 : हरिता ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज, पुरुषों में अनिमेष 5वें स्थान पर रहे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com