मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News:इंदौर के मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स से अश्लील काम कराने वाले 10 सीनियर स्टूडेंट्स की हुई पहचान

इंडिया वॉइस

Government Medical College: मध्य-प्रदेश के इंदौर के मेडिकल कॉलेज(Government Mahatma Gandhi Memorial Medical College)से जुड़े रैंगिंग के मामले में पुलिस ने 10 सीनियर स्टूडेंट्स की पहचान कर ली है,फिलहाल अभी तक पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है,वही कालेज प्रशासन का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी छात्रों की सूची नहीं सौंपी है,सूची मिलते ही आरोपी छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

शेयर करें

Indore News: मध्य-प्रदेश के इंदौर के मेडिकल कॉलेज((Government Mahatma Gandhi Memorial Medical College)से जुड़े रैंगिंग के मामले में पुलिस ने 10 सीनियर स्टूडेंट्स की पहचान कर ली है,फिलहाल अभी तक पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है,वही कालेज प्रशासन का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी छात्रों की सूची नहीं सौंपी है,सूची मिलते ही आरोपी छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है,पुलिस का कहना कि आगामी 15 दिसंबर तक चालान पेश करना उसका टारगेट है.

वहीं चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया पुलिस ने उनको अभी तक आरोपी स्टूडेंट्स की सूची नहीं सौंपी है,रैगिंग का मामला सामने आने के बाद चिकित्सा महाविद्यालय के डीन ने दावा किया था कि यह घटना कॉलेज और उसके छात्रावास के परिसरों के बाहर की है.संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने पीटीआई-भाषा को बताया एक पीड़ित छात्र की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद महाविद्यालय प्रबंधन ने अज्ञात वरिष्ठ विद्यार्थियों के खिलाफ 24 जुलाई की देर रात आपराधिक मामला दर्ज कराया था.

जांच में इस आरोप के समर्थन में कुछ सुराग मिले हैं कि रैगिंग के दौरान कुछ सीनियर स्टूडेंट्स की ओर से जूनियर स्टूडेंट्स को अलग-अलग फरमान सुनाने के अलावा अश्लील कार्य करने को भी कहा जाता था.उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने कथित रैगिंग के नाम पर अलग-अलग तरीकों से जूनियर स्टूडेंट को परेशान करने के आरोपी 10 सीनियर स्टूडेंट्स की पहचान कर ली है. इनमें से कुछ लोग अभी इंदौर से बाहर हैं. अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया इस मामले में 15 दिसंबर तक अदालत में आरोप-पत्र पेश करने का लक्ष्य तय किया गया है. पुलिस त्वरित कार्रवाई में लगी हुई है.

टैग: crime news
शेयर करें