मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Inflation Rises : थोक महंगाई दर मार्च में बढ़कर 14.55 फीसदी के स्तर पर पहुंची

इंडिया वॉइस

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के कारण कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, मूल धातुओं समेत अन्य चीजों की कीमतों में इजाफे से थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। रूस-यूक्रेन संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने से खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर भी देश की जनता को जोरदार झटका लगा है। मार्च महीने में थोक महंगाई दर 14.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में ये जानकारी दी है।

थोक महंगाई दर पूर्व में जताए गए अनुमान से भी ज्यादा रही

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित थोक महंगाई दर मार्च, 2022 में बढ़कर 14.55 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले फरवरी महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 13.11 फसदी पर आ गई थी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में थोक महंगाई दर पूर्व में जताए गए अनुमान से भी ज्यादा रही है।

थोक महंगाई दर फरवरी में 31.50 से बढ़कर 34.52 फीसदी पर पहुंची

आंकड़ों के मुताबिक हर महीने के आधार पर मार्च, 2022 में खाद्य पदार्थों पर थोक महंगाई दर 8.47 से बढ़कर 8.71 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है, जबकि ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर फरवरी में 31.50 फीसदी से बढ़कर 34.52 फीसदी के स्तर पर आ गई है।

वाणिज्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के कारण कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, मूल धातुओं समेत अन्य चीजों की कीमतों में इजाफे से थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है।

शेयर करें