मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
IPL

सबसे तेज 6000 टी 20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने केएल राहुल, कोहली को छोड़ा पीछे

इंडिया वॉइस

उन्होंने कोहली के 184 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 138.18 की स्ट्राइक रेट से 179 पारियों में 6000 रनों के आंकड़े को छुआ। राहुल अब ऑल टाइम लिस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल (162 पारियों) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (165) से पीछे हैं।

Kl Rahul
शेयर करें

नवी मुंबई : लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल सबसे तेज 6000 टी 20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। राहुल ने यह उपलब्धि मंगलवार को यहां नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की। उन्होंने कोहली के 184 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 138.18 की स्ट्राइक रेट से 179 पारियों में 6000 रनों के आंकड़े को छुआ। राहुल अब ऑल टाइम लिस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल (162 पारियों) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (165) से पीछे हैं।

इसके अलावा राहुल आईपीएल 2022 के उन दो बल्लेबाजों में से एक हैं, जो शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। राहुल से पहले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर आईपीएल 2022 में दो शतक लगा चुके हैं। मैच की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस की 96 रनों की पारी और जोश हेजलवुड की चार विकेट की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यहां डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हराया। लखनऊ की टीम रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने अगले आईपीएल 2022 मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

शेयर करें