मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

नींबू को फ्रिज में जमाकर रखना सही या गलत?

Avnish

नींबू पोषक तत्वों का खजाना है.ये एक खट्टा फल है जिसमें कई नेचुरल गुण होते हैं जैसे विटामिन सी, कैल्शियम, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

nimbu
शेयर करें

नई दिल्ली । नींबू में काफी पोषक तत्व होता है और डॉक्टर भी सलाह देते है कि इसको ले लीजिए इसके आपका विटामिन लेवल ठीक रहेगा । ये एक खट्टा फल है जिसमें कई नेचुरल गुण होते हैं जैसे विटामिन सी, कैल्शियम, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं जो त्वचा से लेकर शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। अक्सर हम बाजार से नींबू लाने के बाद नींबू को स्टोर करने के लिए फ्रिज में रखते हैं लेकिन क्या आपने कभी फ्रोजन नींबू इस्तेमाल किया है। अगर नहीं तो हम आपको इसके फायदे बता रहे हैं। यहां जानिए फ्रोजन नींबू के कुछ फायदे

क्यों नींबू को फ्रोजन करके रखना चाहिए?

बता दें कि जब हम कुछ लंबे समय तक नींबू को फ्रिज में रखते हैं तो नींबू का छिलका सूखने लगता है। इससे नींबू में मौजूद न्यूट्रिएंट्स की मात्रा भी कम हो जाती है। यही कारण है कि कई ऐसे विशेषज्ञ हैं जो नींबू को फ्रीजर में रखने की सलाह देते हैं। नींबू को फ्रीजर में रखने से विटामिन सी और न्यूट्रिएंट्स बने रहते हैं। क्योंकि नींबू में जो विटामिन सी और न्यूट्रिएंट्स होता है वह उसके छिलके में होता है।

फ्रोजन नींबू के सेहत को फायदे जानिए

  • फ्रोजन नींबू अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा जलन और सूजन जैसी समस्याओं के लिए भी एक कारगर औषधि जैसा काम करता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में इसका सेवन रक्तचाप को संतुलित करने में मददगार होता है।

कैसे करें नींबू को फ्रोजन

सबसे पहले नींबू को एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा से अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो कर सुखा ले। अब इन्हें रात भर के लिए फ्रीज करने के लिए रख दें। जब नींबू पूरी तरह से जम जाए तो इसे कद्दूकस कर लें।

टैग: health life
शेयर करें