मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर
अन्य खबरें

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के तंगपावा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

इंडिया वॉइस

अनंतनाग के तांगपावा इलाके में जारी है मुठभेड़। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के तेंगपो गांव में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए।

शेयर करें

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के तंगपावा इलाके में रविवार देर शाम एक मुठभेड़ हुई है। पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल की आतंकियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन चलाया हुआ है। मारे गए दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय हैं।

अब तक 4 आतंकी मारे जा चुके हैं
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। वहीं इससे पहले पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। द्राच में हुई इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 3 स्थानीय आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकी हनान बिन याकूब और जमशेद हालही में हुई एसपीओ जावेद डार की हत्या में शामिल थे। ये हत्या 2 अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में हुई थी। इससे पहले 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के एक लेबर की भी पुलवामा में हत्या हुई थी। उसमें भी ये शामिल थे। इसके विपरीत, आज तड़के शोपियां के मुलू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दूसरी मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकी मारा गया।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र को घेर लिया गया और दोनो तरफ से गोलीबारी चालू है। बता दें कि मुठभेड़ शुरू होने के कुछ देर बाद ही 1 आतंकवादी मारा गया। वहीं, हमारा 1 सैनिक घायल हो गया है। आतंकी के पास से 1 AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

कल हुई मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान हानान बिन याकूब और जमशेद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वे हाल ही में पुलवामा में पुलिस अधिकारी जावेद डार की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद हाल ही में पुलवामा के पिंगलाना में 2 अक्टूबर को एसपीओ जावेद डार और 24 सितंबर को पुलवामा में पश्चिम बंगाल के एक बाहरी मजदूर की हत्या में शामिल थे।

टैग: encounter
शेयर करें