मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

JahagirPuri Violence : संवैधानिक मूल्यों का विध्वंस कर रही है BJP- राहुल गांधी

इंडिया वॉइस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी गरीबों और अल्पसंख्यकों पर अन्याय कर रही है। राहुल ने कहा कि बीजेपी को नफरत की भावना से कोई काम नहीं करना चाहिए।

शेयर करें

नई दिल्ली, 20 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि BJP संवैधानिक मूल्यों का विध्वंस कर रही है। ये सरकार अल्पसंख्यकों और गरीबों पर अत्याचार कर रही है।

राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में निगम के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए उसे असंवैधानिक करार दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी गरीबों और अल्पसंख्यकों पर अन्याय कर रही है। राहुल ने कहा कि बीजेपी को नफरत की भावना से कोई काम नहीं करना चाहिए।

गौरतलब है कि हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम ने आज अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई की आप, कांग्रेस और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा सहित दूसरे विपक्षी दलों ने विरोध किया है।

वहीं बतादें कि जहांगीरपुरी में अतिक्रमण को हटाने के लिए MCD की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट ने रोक दिया है। फिलहाल कोर्ट की ओर से उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा जहांगीरपुरी के अतिक्रमण को हटाने के अभियान को यथास्थिति बनाए रखने का अदेश दिया है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इसमें पहली यूपी, एमपी सहित देश के बाकी हिस्सों में बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर की गई है। जबकि दूसरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में MCD के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

टैग: rahul gandhi
शेयर करें