मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News:झाबुआ में हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने , घर में सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या

इंडिया वॉइस

Crime News In MP:मध्य-प्रदेश के झाबुआ में आधी रात को घर में घुसकर सोते हुए ग्रामीण को गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है,गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,अभी तक ह्त्या के पीछे के कारणो का पता नहीं चल पाया है,पुलिस मामले की जांच कर रही है

शेयर करें

Jhabua News:मध्य-प्रदेश के झाबुआ में आधी रात को घर में घुसकर सोते हुए ग्रामीण को गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है,गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,अभी तक ह्त्या के पीछे के कारणो का पता नहीं चल पाया है,पुलिस मामले की जांच कर रही है,झाबुआ के SP(एसपी) अगम जैन ने बताया कि अभी शुरुआती दौर में जांच को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी

पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच कर रही है. जल्द घटना का पुलिस खुलासा करेगी. शव को दाहोद से झाबुआ के राणापुर लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.घटना राणापुर थाना क्षेत्र के बुधाशाला गांव की है. मृतक का नाम मकना परमार है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अगम जैन, एडिशनल एसपी पीएल कुर्वे, एसडीओपी बबीता बामनिया समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की

एसडीओपी बबीता बामनिया ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. परिजनों और बाकी लोगों से भी पूछताछ करेगी.परिजनों के मुताबिक, घर के अंदर माता पिता और बच्चे मौजूद थे. रात में करीब 3 बजे के लगभग कवेलू हटाकर गोली मारी गई. गोली की आवाज़ से सभी जाग उठे. मकना को घायल अवस्था में इलाज के लिए गुजरात के दाहोद ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि वे लोग सो रहे थे कि तभी गोली चली और आवाज सुनकर सभी उठ गए. परिजनों ने किसी को गोली चलाते हुए नहीं देखा.

टैग: crime news
शेयर करें