Ramgarh accident: झारखंड के रामगढ़ में बुधवार को कोयले से लदे ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों और सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया।
हादसा रामगढ़ के बरकाकाना में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
मरने वालों में चार एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। परिवार दशहरा कार्यक्रम में जा रहा था।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।