मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

कर्नाटक में दलित महिला की चप्पलों से की पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

एक दलित महिला को उस समय चप्पलों से पीटा गया जब वह अपनी गाय को वापस पाने के लिए उसकी संपत्ति में घुस गई। आपको बता दें कि यह घटना कर्नाटक के कोप्पल जिले की है जहां दलित समुदाय की महिला को चप्पलों से इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसकी गाय उच्च जाति के वाले शख्स के खेत में घुस गई थी।

शेयर करें

Karnataka crime news: एक दलित महिला को उस समय चप्पलों से पीटा गया जब वह अपनी गाय को वापस पाने के लिए उसकी संपत्ति में घुस गई। आपको बता दें कि यह घटना कर्नाटक के कोप्पल जिले की है जहां दलित समुदाय की महिला को चप्पलों से इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसकी गाय उच्च जाति के वाले शख्स के खेत में घुस गई थी और फसल को नुकसान पहुंचा दिया था. हालांकि, कोप्पल जिला पुलिस ने महिला को चप्पल से पीटे जाने से इनकार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी अमरीश कुंबर को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दलित समुदाय से जुड़े सामाजिक संगठन आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिला को बांधकर चप्पलों से पीटा गया. लेकिन, कोप्पल जिला पुलिस ने ट्विटर यूजर ‘द दलित वॉयस’ की ओर से शेयर की गई तस्वीर का हवाला देते हुए इससे इनकार किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कोप्पल में महिला की गाय उसके ही जानने वाले अमरीश कुंबर के खेत में घुस गई और उसकी फसल को नुकसान पहुंचा दिया. इससे कुंबर को बहुत गुस्सा आया. उसने महिला की गाय को बांध लिया. पुलिस के मुताबिक, जब महिला ने देखा कि उसकी गाय कुंबर के खेत में बंधी है, तो वह उसे वापस लेने गई. तभी कुंबर ने महिला की पिटाई की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टैग: crime news
शेयर करें