मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

केरल: पति को अपनी पत्नी की हत्या करने और डेढ़ साल तक घर में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

इंडिया वॉइस

Kerala Crime News: एक और दिल देहला देने वाला मामला केरल से सामने आ रहा है जहां एक व्यक्ति ने लगभग 18 महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी और उसके शव को अपने घर के परिसर में ही दफनाया दिया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें

Kerala Crime News: एक और दिल देहला देने वाला मामला केरल से सामने आ रहा है जहां एक व्यक्ति ने लगभग 18 महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी और उसके शव को अपने घर के परिसर में ही दफनाया दिया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स की पहचान संजीव के रूप में हुई है, जिसने करीब डेढ़ साल पहले पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर के पास ही दफना दिया और परिवार में लोगों को यह बताया कि वह किसी और के साथ भाग गई – संजीव अब दूसरी शादी की फिराक में था.

संजीव की पत्नी राम्या अगस्त 2021 में लापता हो गई थी। इसके बाद राम्या के पति संजीव ने फरवरी 2022 में नजरक्कल पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक विशेष पुलिस दल द्वारा की गई जांच के बाद संजीव को गिरफ्तार किया गया था।

एक साल तक पुलिस ने रखी कड़ी निगरानी
पुलिस ने बताया कि जब राम्या के पति संजीव ने हर सवाल और पूछताछ में किसी भी चीज के बारे में अनभिज्ञता जताई तो टीम ने उस पर कड़ी नजर रखी। वह एक साल से निगरानी में था और टीम ने उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता राम्या की उसके पति संजीव से फोन कॉल्स पर हुई कहासुनी के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। संजीव ने तब उसे घर के पास ही दफना दिया था और वह डेढ़ साल तक घर में रहा। आरोपी अपने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को बता कर अगली शादी की तैयारी कर रहा था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई है।

पुलिस को मिले महिला के अवशेष
आपको बता दें कि, पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान घर के बैठने की जगह के पास महिला के शव के अवशेष मिले। इसके और अन्य सबूतों के आधार पर, संजीव को हत्या के आरोप में और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

टैग: crime news
शेयर करें