मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
विधानसभा चुनाव 2022

Manipur Election : भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानें किन नेताओं को मिला टिकट

इंडिया वॉइस

भाजपा ने मणिपुर चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें चार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी टिकट दिया गया है।

Uttarakhand election 2022
शेयर करें

नई दिल्ली, 30 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को मणिपुर विधानसभा की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों और चार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री एन विरेन सिंह अपनी परंपरागत सीट हिंगांग से लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेन्द्र यादव स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी चुनाव पूर्व कोई गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने तय किया है कि भाजपा मणिपुर में सभी 60 सीटों पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी।

मणिपुर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होना है। नतीजे 10 मार्च को आयेंगे। भाजपा ने पिछली बार नगालैंड पीपुल फ्रंट और नेशनल पीयूप्लस पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। उसे 21 सीटें मिलीं थी जो बाद में अन्य नेताओं के पार्टी में शामिल होने से 30 हो गई थीं।

शेयर करें