मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
विधानसभा चुनाव 2022

मणिपुर चुनाव: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने डाला वोट

इंडिया वॉइस

मणिपुर विधानसभा चुनाव में आज मतदान प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंगांग क्षेत्र में अपना वोट डालकर भाजपा की जीत की अपील की।

शेयर करें

इंफाल, 28 फरवरी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को भाजपा की जीत की प्रार्थना करने के बाद इंफाल पश्चिम के हिंगांग विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला।

12वीं मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। 38 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार (28 फरवरी) को हो रहे पहले चरण के मतदान के लिए 15 महिला उम्मीदवारों सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 1,721 मतदान केंद्रों पर 580607 पुरुषों, 628657 महिलाओं और 175 ट्रांसजेंडर सहित कुल 1209439 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कुल 2070,113 मतदाता 256 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

शेयर करें