मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Iran News: प्रदर्शनकारियों द्वारा सोमवार से बुधवार तक 3 दिनों की आम हड़ताल की अपील,सरकार पर बढ़ा दबाव

इंडिया वॉइस

Iran hijab protest: ईरान में प्रदर्शनकारियों ने 3 दिनों की सोमवार से बुधवार तक की आम हड़ताल की अपील की है,ईरान में हिजाब कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने नैतिकता पुलिस विभाग को बंद करने की खबरों के बीच आम हड़ताल की ये अपील की है ,ईरान के अटॉर्नी जनरल ने रविवार को कहा था कि नैतिकता पुलिस को बंद कर दिया गया है.

शेयर करें

Tehran News: ईरान में प्रदर्शनकारियों ने 3 दिनों की सोमवार से बुधवार तक की आम हड़ताल की अपील की है, ईरान में हिजाब कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने नैतिकता पुलिस विभाग को बंद करने की खबरों के बीच आम हड़ताल की ये अपील की है ,ईरान के अटॉर्नी जनरल ने रविवार को कहा था कि नैतिकता पुलिस को बंद कर दिया गया है,महसा अमिनी की नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत के बाद जारी प्रदर्शनों से अब ईरान की सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

रविवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने एक बंद बैठक एक बंद की.बुधवार को रईसी तेहरान विश्वविद्यालय जाकर ईरान में छात्र दिवस के मौके पर छात्रों को संबोधित कर सकते हैं. जबकि प्रदर्शनकारियों ने उस दिन तक हड़ताल करने और तेहरान के आजादी चौक पर बुधवार को एक रैली की अपील की है. उन्होंने सोमवार से बुधवार तक किसी भी आर्थिक गतिविधि का तीन दिनों तक बहिष्कार करने की भी अपील की है. ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ये विरोध प्रदर्शन कुछ सबसे बड़े सरकार विरोधी प्रदर्शन हैं

खबरों के मुताबिक शनिवार तक हिंसा में 470 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके थे, जिनमें 64 नाबालिग भी शामिल थे. कहा गया है कि सरकार ने 18,210 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. जबकि सुरक्षा बलों के 61 सदस्य मारे गए हैं. जबकि सरकारी एजेंसियों के मुताबिक शनिवार तक मरने वालों की संख्या केवल 200 थी. गौरतलब है कि 22 वर्षीय कुर्द ईरानी महिला महसा अमिनी की 16 सितंबर को ईरान की नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत हो जाने के बाद राष्ट्रव्यापी विरोध शुरू हो गया. अमिनी को महिलाओं के लिए जरूरी हिजाब नहीं पहनने के कारण हिरासत में लिया गया था.

शेयर करें