मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर भाजपा पार्षद के देवर को उतारा मौत के घाट, मौके पर मची अफरा-तफरी

Rakesh

रुड़की के पनियाला रोड स्थित भाजपा पार्षद के छोटे भाई जोगिंदर पुत्र जगराम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ सिविल अस्पताल में जुट गई।

roorkee murder
शेयर करें

रुड़की। रुड़की के पनियाला रोड स्थित भाजपा पार्षद के छोटे भाई जोगिंदर पुत्र जगराम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ सिविल अस्पताल में जुट गई।

40 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र जगपाल बुधवार देर शाम तकरीबन 9 बजे पनियाला रोड स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे। जोगिंदर प्रॉपर्टी का कार्य करते थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने जोगिंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग ऑफिस की तरफ आए लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन जोगिंदर को निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। मृतक जोगेंद्र पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं। इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी घटनास्थल और सिविल अस्पताल में जुट गई।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि तीन बदमाशों ने जोगिंदर नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

टैग: murder
शेयर करें