मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर
दिल्ली

मोदी ने ‘भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण भारत छोड़ो’ का किया आह्वान, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

Rakesh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारत एक स्वर में कह रहा है। भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो।

pm modi
शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भारत एक स्वर में कह रहा है। भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो। मोदी ने अपने भाषण में विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का बार-बार आरोप लगाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले सेनानियों  को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन को याद करते हुए कहा कि भारत अब भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है।

मोदी ने विपक्ष पर ऐसे समय में निशाना साधा है, जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी बुधवार को इसी तर्ज पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

आंदोलन शुरू होने के पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। मोदी ने ट्वीट किया, भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की तर्ज पर ‘भ्रष्टाचार-भारत छोड़ो, वंशवाद-भारत छोड़ो, तुष्टिकरण-भारत छोड़ो’ अभियान चलाने का आह्वान किया था।

शेयर करें