मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

हरिद्वार में हुआ नेताजी का अस्थि विसर्जन, अखिलेश के साथ डिंपल, शिवपाल समेत ये लोग रहे मौजूद

इंडिया वॉइस

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा नदी में सोमवार को विसर्जित की गईं. इस दौरान अखिलेश यादव के साथ परिवार के तमाम लोग मौजूद थे.

Akhilesh Yadav's total worth
अखिलेश यादव की कुल संपत्ति
शेयर करें

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को सोमवार दोपहर हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा जी में विसर्जित किया गया. इस मौके पर नेताजी के बेटे और एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , बहू डिंपल यादव, छोटे बेटे प्रतीक यादव, भाई शिवपाल सिंह , अभयराम और राजपाल यादव मौजूद रहे. इनके अलावा, शिवपाल के बेटे आदित्य, अभयराम के बेटे धर्मेंद्र, अनुराग, राजपाल के दोनों बेटे अभिषेक और आर्यन यादव, मुलायम के पोते तेजप्रताप यादव और उनके बहनोई आजन्ट सिंह यादव के साथ परिवार के 20 से ज्यादा लोग वहां शामिल रहे.

अखिलेश यादव की दोनों बेटियां अदिति और टीना भी अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मौजूद रहीं. इसके अलावा, सपा के महासचिव राम गोपाल यादव और हरिद्वार से बीजेपी विधायक मदन कौशिश भी यहां मौजूद रहे. बता दें, 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था. 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ.

21 अक्टूबर को होगा शांति हवन

मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए 21 अक्टूबर को सैफई में शांति हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस दिन ब्राह्मण भोज भी होगा. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, किसी व्यक्ति के निधन के 13 दिन बाद पर तेरहवीं रखी जाती है, लेकिन सैफई की परंपरा कुछ अलग है. इन परंपराओं का पालन करते हुए मुलायम सिंह की तेरहवीं नहीं की जाएगी.

आपको बता दें, 10 अक्टूबर, सोमवार को 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे. समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह का निधन गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ था.

शेयर करें