मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः अबोहर में रंजिश के चलते दो बहनों पर कातिलाना हमला, गंभीर, हमलावर फरार

HO BUREAU

ईदगाह बस्ती में अपनी मां से मिलने गई दो बहनों पर मंगलवार रात दर्जनभर लोगों ने पुरानी रजिंश के चलते हथियार से हमला कर दिया। जिससे एक बहन की बाजू कट गई जबकि दूसरी बहन भी बुरी तरह से घायल हो गई। हमलावरों ने इस दौरान घर में पथराव भी किया। मौके पर पहुंची सिटी वन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

attack
शेयर करें

अबोहर। ईदगाह बस्ती में अपनी मां से मिलने गई दो बहनों पर मंगलवार रात दर्जनभर लोगों ने पुरानी रजिंश के चलते हथियार से हमला कर दिया। जिससे एक बहन की बाजू कट गई जबकि दूसरी बहन भी बुरी तरह से घायल हो गई। हमलावरों ने इस दौरान घर में पथराव भी किया। मौके पर पहुंची सिटी वन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजरानी पत्नी संदीप कुमार निवासी ईदगाह बस्ती ने बताया कि उसकी मां बिमला देवी भी मोहल्ले में ही रहती है। मंगलवार रात वह अपनी बहन रिंपी पत्नी विक्की निवासी भगवानपुरा मोहल्ला के साथ अपनी मां के घर उससे मिलने के लिए गई थी। करीब एक माह पहले शादी समारोह में हुए झगडे की रंजिश को लेकर उनके ही कुछ रिश्तेदार वहां पर तेजधार हथियारों सहित पहुंचे।

राजरानी ने बताया कि उक्त लोगों ने सबसे पहले उनके घर में पथराव किया। जब उन्होंने बचने के लिए गेट बंद किया तो उक्त लोगों ने गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने राजरानी पर हतियार से हमला किया जिससे उसकी एक बाजू कट गई जबकि बीच बचाव में रिंपी आई तो हमलावरों ने उस पर भी कई वार किए जिससे वे दोनों बुरी तरह से घायल हो गई। उनका शोर सुनकर आसपास के लेाग एकत्र हुए तो हमलावर भाग गए। हमले की सूचना मिलते ही सिटी वन के एएअसाई रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

शेयर करें