मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

नितिन देसाई की बेटी बोलीं, मेरे पिता के इरादे नेक थे, जल्द चुकाने वाले थे लोन

Rakesh

नितिन देसाई की बेटी बोलीं, मेरे पिता के इरादे गलत नहीं थे। जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के 2 अगस्त की सुबह खुदकुशी करने के बाद से ही उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हैं।

nitin desai
शेयर करें

मुंबई। नितिन देसाई की बेटी बोलीं, मेरे पिता के इरादे गलत नहीं थे। जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के 2 अगस्त की सुबह खुदकुशी करने के बाद से ही उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हैं।

लोग फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड के रिलेशन और एक दूसरे से दूरियों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। 4 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद अब उनकी बेटी मानसी ने महाराष्ट्र सरकार से केस की जांच करने की अपील की है।

मानसी ने कहा है कि उनके पिता का इरादा गलत नहीं था। वे अपने सभी लोन चुकाने वाले थे। मानसी ने मीडिया से भी अपील की है कि बिना जानकारी के उनके पिता के बारे में गलत खबरें ना चलाएं। जिससे मरने के बाद भी घरवालों को तकलीफ हो।

मानसी ने कहा कि मेरे पिता ने 181 करोड़ का लोन लिया था। जिसमें से कुछ हिस्सा वो चुका चुके थे। लेकिन कोरोना की वजह से हर इंडस्ट्री की तरह ही बॉलीवुड में भी काम मिलना पूरी तरह से बंद हुआ और बहुत से लोग बरबाद हो गए।लेकिन मेरे पिता जल्द पूरा कर्जा चुकाने वाले थे। लोन देने वालों ने 6 महीने का ब्याज एडवांस में मांगा था।

आर्थिक नुकसान झेलने के कारण फेवर में नहीं थे सिचुएशन

पिता ने पवई का अपना ऑफिस बेच कर वो भी चुका दिया था। उनका इरादा गलत नहीं था। मगर काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान झेलने के कारण सिचुएशन फेवर में नहीं थे। कोई काम नहीं मिल पा रहा था।

स्टूडियो भी बंद था। जिसकी वजह से नियमित पैसे नहीं चुका पा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन फाइनेंस कंपनी के पदाधिकारी सहित अन्य 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

2016 में नितिन देसाई की ND आर्ट कंपनी ने इसी कंपनी से लोन लिया था।जिसमें अब पुलिस मामले से जुड़े एडलवाइस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ भी कर रही है। बताया जा रहा है कि लोन की रकम 150 करोड़ थी।

टैग: film mumbai
शेयर करें