मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

नसीरूद्दीन के बयान पर बिफरे नाना पाटेकर

Rakesh

अपने फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन के दौरान नाना पाटेकर से हाल ही में दिए नसीरूद्दीन के बयान पर सवाल किया था। जिसके बाद नाना ने कहा कि क्या आपने नसीरुद्दीन से पूछा कि उनके लिए राष्ट्रवाद का क्या मतलब है ? मेरे हिसाब से राष्ट्र के प्रति प्रेम दिखाना राष्ट्रवाद है और यह कोई बुरी बात नहीं है।

nana nasir
शेयर करें

मुंबई। अपने फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन के दौरान नाना पाटेकर से हाल ही में दिए नसीरूद्दीन के बयान पर सवाल किया था। जिसके बाद नाना ने कहा कि क्या आपने नसीरुद्दीन से पूछा कि उनके लिए राष्ट्रवाद का क्या मतलब है ? मेरे हिसाब से राष्ट्र के प्रति प्रेम दिखाना राष्ट्रवाद है और यह कोई बुरी बात नहीं है।

गदर-2 जिस तरह की फिल्म है।  उसमें उसी तरह का कंटेंट होगा। इसके अलावा मैंने द केरला स्टोरी नहीं देखी है, इसलिए मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।नाना ने आगे कहा कि पास्ट की सत्य घटनाओं पर फिल्म बनाते समय फैक्ट्स को लेकर हमेशा सतर्क और जिम्मेदार रहना चाहिए।क्योंकि उनके साथ लोगों के इमोशन्स जुड़े रहते हैं।

नाना ने एक किस्सा शेयर करते हुए ये भी बताया कि कैसे उन्होने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था और फिल्म का गाना ‘मल्हारी’ सुनकर सीधे संजय को ही फोन लगा दिया था।

शेयर करें