1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति होगी खत्मः डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

कर्नाटक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति होगी खत्मः डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के इंप्लीमेंटेशन को रद्द करने का निर्णय लिया है।

By Rakesh 

Updated Date

बेंगलुरू। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के इंप्लीमेंटेशन को रद्द करने का निर्णय लिया है।

पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे...', CWC की बैठक में बोले खरगे

शिवकुमार ने लिखा, “सत्ता में आने के बाद, हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को रद्द करने का वादा किया था और हम उस वादे के लिए प्रतिबद्ध हैं। कर्नाटक में सबसे पहले एनईपी लागू करने की इतनी जल्दी क्या है ?  क्या गुजरात और उत्तर प्रदेश में एनईपी लागू नहीं हुई है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक की एजुकेशन सिस्टम देश के लिए एक मॉडल है। यही कारण है कि बेंगलुरु आज आईटी कैपिटल है। हमारी शिक्षा प्रणाली के कारण ही राज्य के कई लोग विदेशों में अच्छे पदों पर हैं। इससे पहले सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि राज्य में अगले एकेडमिक ईयर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) रद्द कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार द्वारा लागू की गई एनईपी अगले शैक्षणिक वर्ष से पूरी तरह से रद्द कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जरूरी तैयारियां करके एनईपी को खत्म करना होगा। जब चुनाव नतीजे आए और सरकार बनी तब तक एकेडमिक ईयर शुरू हो चुका था। साल के मिड में छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए एनईपी को इस साल भी जारी रखा गया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना एकमात्र एजेंडा : जेपी नड्डा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com