मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
दुनिया

नेपाली लोक गायिका Nira Chhantyal की प्लेन क्रैश में हुई मौत, आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी ये बात

इंडिया वॉइस

Nira Chhantyal: नेपाली लोक गायिका Nira Chhantyal की प्लेन क्रैश में हुई मौत। आपको बता दें कि, नेपाल प्लेन क्रैश हादसा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस भयानक प्लेन क्रैश में नेपाल की फेमस सिंगर नीरा छन्तयाल की मौत हो गई है.

शेयर करें

Nira Chhantyal Died In Nepal Plane Crash: नेपाली लोक गायिका Nira Chhantyal की प्लेन क्रैश में हुई मौत। रविवार को नेपाल के पोखरा इलाके में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश हादसा मौजूदा समय में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर तरफ इस भयानक प्लेन क्रैश को लेकर सुर्खियां तेज हैं. इस प्लेन क्रैश एक्सीडेंट में 68 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. साथ ही अब ये खबर भी सामने आ रही है कि इस प्लेन क्रैश हादसे में नेपाल की मशहूर लोक गीत सिंगर नीरा छन्तयाल (Nira Chhantyal) की भी मौत हो गई है. जिसकी पुष्टी उनकी बहन हीरा चंट्याल शेरचन ने की है.

नेपाल प्लेन हादसे में नीरा छन्तयाल का हुआ निधन

दरअसल डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक नीरा छन्तयाल की बहन हीरा ने में इस बात की जानकारी दी है कि नेपाल के पोखरा में जो यति एयरलाइनंस के एटीआर-72 विमान दुर्घटनास्त हुआ है, उसमें उनकी बहन और सिंगर नीरा छन्तयाल भी सवार थीं. नीरा छन्तयाल को मकर संक्रान्ति के मौके पर पोखरा में नेपाल चंट्याल यूथ एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं. इस कार्यक्रम में नीरा छन्तयाल को एक म्यूजिक शो करना था. हालांकि अब नीरा छन्तयाल के निधन के इस कार्यक्रम को कल ही रद्द कर दिया गया है. मालूम हो कि नीरा छन्तयाल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी. ऐसे में नीरा छन्तयाल की मौत की खबर सुनकर यकीनन उनके फैंस का दिल टूट गया है.

नीरा छन्तयाल ने आखिरी पोस्ट में लिखी ये बात

नेपाल प्लेन हादसे से एक दिन पहले लोक गीत सिंगर नीरा छन्तयाल (Nira Chhantyal) ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट के जरिए नीरा छन्तयाल ने फैंस को मकर संक्रान्ति की बधाई थी. साथ ही नीरा छन्तयाल ने अपने फैंस को ये भी बताया था कि रविवार को वो पोखरा में मौजूद रहेंगी. लेकिन ये कोई नहीं जानता था कि नीरा छन्तयाल का ये फेसबुक पोस्ट उनके जीवन का आखिरी पोस्ट बन जाएगा.

शेयर करें