मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

2024 से पहले यूपी में बन रहे नए समीकरण ! योगी और राजभर की मुलाकात से चर्चाओं को मिला बल

Rajni

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही हैं। इसी क्रम में यूपी में बीजेपी और सुभासपा के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

yogi and rajbhar
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही हैं। इसी क्रम में यूपी में बीजेपी और सुभासपा के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात वाराणसी के सर्किट हाउस में हुई। इतना ही नहीं दोनों के बीच करीब आधे घंटे से ज्यादा बातचीत हुई।

इस दौरान सीएम योगी ने ओम प्रकाश राजभर को लखनऊ में मुलाकात करने के लिए भी कहा है। सीएम योगी ने ओमप्रकाश राजभर को बेटे की शादी की शुभकामनाएं भी दीं। दरअसल, ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर की शादी में बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे, जिनमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी शादी समारोह में शिरकत की। कहा जा रहा है कि ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब बीजेपी और सुभासपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इस गठबंधन का एलान चुनाव से पहले किया जा सकता है।

ओमप्रकाश राजभर और सीएम योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से महत्तवपूर्ण मानी जा रही है। दोनों ने सुभासपा और बीजेपी के गठबंधन पर भी चर्चा की है। इस मुलाकात को लेकर एक बार फिर से बीजेपी और सुभासपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो रही हैं।

शेयर करें