मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

नोरा फतेही ने कहा , सफलता के लिए किसी हीरो को डेट करने की नहीं है जरूरत, अपने दम पर पाई हूं सफलता

Rajni

अपनी कातिल अदाओं और जबरदस्त डांस मूव्स से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नोरा फतेही ने कहा है कि उन्हें सफलता के लिए किसी को डेट करने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है वह यहां तक अपने टैलेंट के दम पर पहुंची हैं।

nora fatehi
शेयर करें

मुंबई। अपनी कातिल अदाओं और जबरदस्त डांस मूव्स से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नोरा फतेही ने कहा है कि उन्हें सफलता के लिए किसी को डेट करने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है वह यहां तक अपने टैलेंट के दम पर पहुंची हैं।

अपनी शर्तों पर काम करती हैं नोरा

कहा कि आज अपनी मेहनत के बलबूते ये मुकाम हासिल किया है। जिस पर उन्हें और उनके घरवालों को गर्व है। उन्होने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में उन्हें हर कोई यही सलाह देता था कि सफल होना है तो किसी बड़े स्टार को डेट करो लेकिन मैंने किसी की सलाह नहीं मानी। जिसकी वजह से वह आज अपनी शर्तों पर काम करती हैं।

बातचीत में नोरा ने अपने पहले हिट गाने दिलबर के बाद उन्हें यह भी कहा गया कि इंटरनेशनल प्लेटफार्म में नहीं बल्कि एक ही जगह उन्हें फोकस करना चाहिए। लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी।

नोरा ने बताया कि इंडस्ट्री में बहुत से आपको सलाह देते हैं लेकिन उन्होंने हमेशा अपने अनुसार फैसले लिए और यही वजह है कि आज की डेट में वह किसी को भी फालो करने पर मजबूर नहीं है। नोरा ने फीफा विश्व कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में फेमस आर्टिस्ट रहमा रियाद, बालकीस के साथ परफार्म किया था।

जिसके बाद नोरा की देश समेत पूरी दुनिया में खूब वाहवाही हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा करुणा कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म मटका में वरुण तेज के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

टैग: actress film
शेयर करें