मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को मारी पीछे से टक्कर, चालक गंभीर घायल

Rakesh

शाहबाद के रतनगढ़ गांव के पास एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को रविवार देर रात पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

accident
शेयर करें

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहबाद के रतनगढ़ गांव के पास एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को रविवार देर रात पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

ट्रक चालक ने बताया कि वह वह अपनी सामान्य स्पीड और अपनी लाइन में चल रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसके ट्रक को पीछे से टक्कर दे मारी। इसके बाद वह रुका और मौके पर पुलिस को बुलाकर घायल ट्रक चालक को अस्पताल भेजवा दिया था।

पुलिस ने बताया कि गंभीर घायल ट्रक चालक को रात को ही पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। दोनों ट्रकों को सड़क से साइड में करवा कर यातायात सुचारु रूप से चला दिया गया है।

शेयर करें