मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में खिलाड़ियों को सौगातः राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे मिलेगी नौकरी

Rakesh

उत्तराखंड में धामी सरकार ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। बाक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पद पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह सरकारी विभागों में सीधे नौकरी मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

job
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। बाक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पद पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह सरकारी विभागों में सीधे नौकरी मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

शासनादेश के मुताबिक खिलाड़ियों को 2000 से लेकर 5400 रुपए तक के वेतनमान की नौकरी खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में दी जाएगी। ओलंपिक गेम्स, पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 5400 के वेतनमान के पद पर सीधे नौकरी दी जाएगी।

इसके अलावा विश्वकप, विश्व चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 5400 के वेतनमान की नौकरी दी जाएगी। जबकि रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को 4800 के वेतनमान की नौकरी दी जाएगी। कांस्य पदक विजेता व राष्ट्रीय एवं सैफ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को 2000 से 2800 के वेतनमान पर नौकरी मिलेगी।

निम्न खेलों में पदक लाने पर भी मिलेगी नौकरी

एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, केनोइंग एवं क्याकिंग, साइकिलिंग, डाइविंग, घुडसवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, लॉन टेनिस, शूटिंग, रोइंग, सेलिंग, तैराकी, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो, वालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बेसबॉल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो और मलखंब।

शेयर करें