मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

पीएम मोदी का आज उत्तराखंड दौरा, करेंगे 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं. वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं.

Pm Modi
शेयर करें

गुजरात के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 8 बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे उसके बाद करीब 9 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे.आपको बता देें कि पीएम को केदारनाथ में यह छठवां दौरा है. 

केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखने के बाद पीएम आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल के दर्शन करेंगे. उसके बाद पीएम सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बद्रीनाथ जाएंगे. 

धानमंत्री सुबह करीब 11.30 बजे बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.इस बैठक के बाद करीब 12.30 बजे माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी दोपहर करीब दो बजे अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे

शेयर करें