BJP Meeting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में जारी नए पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।
Updated Date
BJP Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में जारी नए पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए जाएंगे। वे शनिवार शाम करीब 7 बजे भाजपा मुख्यालय में चल रही बैठक में शामिल पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक का एक मुख्य एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना होगा। बता दें कि नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से वे लगातार सार्वजनिक पद पर बने हुए हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे 12 वर्षों से अधिक समय से इस पद पर हैं।
यह भी पढ़ें : नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक, मोदी@25 पर खास फोकस
इससे पहले, शनिवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए पदाधिकारियों की बैठक की शुरुआत की। नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक के आरंभ में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने ‘वंदे मातरम’ के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया।
बैठक में भाजपा ने 19 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से 1937 के अपने प्रस्ताव को पुनः स्वीकार करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वन्दे मातरम’ के सिर्फ प्रथम दो पदों के गायन को सीमित करने के निर्णय की कड़ी निंदा की। साथ ही, इसका स्पष्ट शब्दों में विरोध किया गया।
नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “भाजपा ‘वंदे मातरम’ को भारत का राष्ट्रीय गीत, भारत माता के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र और भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है।” (आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।