मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः पदोन्नति को लेकर पावर जूनियर इंजीनियरों का सरकार पर फूटा गुस्सा

Rakesh

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियरों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले तीनों निगमों के जेई, एई अधिकारियों ने ईसी रोड स्थित यूपीसीएल कार्यालय में सत्याग्रह रखा।

je movement
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियरों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले तीनों निगमों के जेई, एई अधिकारियों ने ईसी रोड स्थित यूपीसीएल कार्यालय में सत्याग्रह रखा।

संगठन ने सरकार को साफ तौर पर चेतावनी दी यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो आने वाले समय में संगठन के सदस्य सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बाद विभागीय मोबाइल स्विच ऑफ करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद रावत ने कहा कि विगत कई वर्षों से अवर अभियंता संवर्ग के सदस्य सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है।

पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप

उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन अवर अभियंता संवर्ग के सदस्यों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर भेदभाव की नीति अपना रहे हैं, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

टैग: Protest
शेयर करें