मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

राहुल गांधी ने कहा- बहुलवादी, संघीय और सहकारी विचार पर हमारे साझा विश्वास की जीत होगी, तमिलनाडु के सीएम ने राहुल के भाषण की तारीफ की

इंडिया वॉइस

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राहुल गांधी को लोकसभा में उनके वक्तव्य पर बधाई दी।

Rahul Gandhi
शेयर करें

नई दिल्ली, 03 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं दिखाई देता कि भारत के बहुलवादी, संघीय और सहकारी विचार में हमारा साझा विश्वास जीतेगा।

बतादें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राहुल गांधी को लोकसभा में उनके वक्तव्य पर बधाई दी थी। उसके जवाब में राहुल गांधी ने अंग्रेजी और तमिल में ट्वीट कर कहा कि तमिल भी अन्य राज्यों के लोगों की तरह ही उनके भाई-बहन हैं। आपके सनेही शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि “मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत के बहुलवादी, संघीय और सहकारी विचार में हमारे साझा विश्वास की जीत होगी।”

वहीं स्टालिन ने अपने ट्वीट संदेश में कहा था कि राहुल गांधी, भारतीय संविधान के विचार को जोरदार तरीके से व्यक्त करते हुए संसद में आपके जोशीले भाषण के लिए वो सभी तमिलों की ओर से आपको धन्यवाद देते हैं। आपने संसद में तमिलों के लंबे समय से चले आ रहे विचारों को आवाज दी है। ये विचार अद्वितीय सांस्कृतिक और राजनीतिक जड़ों पर टिके हैं जो आत्म सम्मान को महत्व देते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में बेरोजगारी, देश में गरीबों और अमीरों के बीच बढ़ती खाई और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी। साथ ही विदेश नीति के मोर्चे पर सरकार पर बड़ी असफलता का आरोप लगाया था।

टैग: rahul gandhi
शेयर करें