मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

MP News: रतलाम में वहशी पति ने पत्नी समेत दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काटकर घर के बरामदे में गाड़ा, ट्रिपल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

इंडिया वॉइस

Crime News:मध्य-प्रदेश के रतलाम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, रतलाम में एक वहशी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दिया,इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों शवों को घर के ही बरामदे में गाड़ दिया,इस खौफनाक हत्या के खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है,पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

शेयर करें

Ratlam News:मध्य-प्रदेश के रतलाम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, रतलाम में एक वहशी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दिया,इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों शवों को घर के ही बरामदे में गाड़ दिया,इस खौफनाक हत्या के खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है,पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह घटना रतलाम शहर से 8 किलोमीटर दूर विंध्यवासिनी कॉलोनी में घटी,आस-पास के लोगों ने डीडी नगर थाने में सूचना दी कि आरोपी सोनू तलवाडे के घर से दुर्गंध आ रही है. उसके परिवार के लोग भी करीब डेढ़ महीने से दिखाई नहीं दे रहे हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल करने लगी, लोगों और परिचितों ने सोनू पर शक जताया. पुलिस ने आरोपी के घर के बरामदे की खुदाई की तो लोगों के होश उड़ गए. उसमें तीन लाशें गड़ी हुई थीं. सोनू ने अपनी दूसरी पत्नी, सात साल के बेटे और 4 साल कि मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी से काटकर घर के बरामदे में ही गाड़ दिया था.

बताया जाता है कि इस हत्याकांड के बाद सोनू पर कोई फर्क नहीं पड़ा. वह रोज की तरह अपने काम कर रहा था. लेकिन, लोगों और परिचितों पर उस पर शक हो गया. उनमें से ही किसी ने पुलिस में शिकायत कर दी. पुलिस सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन, पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की तो टूट गया. उसने पुलिस को सारा सच बता दिया. उसने बताया कि उसके और पत्नी के बीच लगातार कलह हो रही थी. उसने गुस्से में आकर पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी.

मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक तिवारी और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी. पुलिस शव का डीएनए टेस्ट भी करवाएगी. आरोपी ने अपने दोस्त की मदद से शव को बरामदे में गाड़ा. पुलिस ने दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पति पहली पत्नी कि हत्या कि फिराक में भी घूम रहा था. लेकिन, उस वक्त वह उसे कहीं मिली नहीं.

टैग: crime news
शेयर करें