मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अब इतने करोड़ लेंगी फीस

Rajni

टीवी का जाना माना चेहरा और अपने डाइवर्स रोल सेलेक्शन के जरिए आज मृणाल ठाकुर ने इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है।

mrinal thakur
शेयर करें

मुंबई। टीवी का जाना माना चेहरा और अपने डाइवर्स रोल सेलेक्शन के जरिए आज मृणाल ठाकुर ने इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है। सुपर 30 से बालीवुड में डेब्यू करने के बाद सीता रामम की सक्सेसज ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए।

यही वजह है अब इस सक्सेज के बाद मृणाल ने अपनी फीस मे इजाफ़ा किया है।अब वो हर फिल्म के लिए दो करोड़ चार्ज करेंगी। 2019 से अपने करियर की शुरूआत करने के बाद चार के करियर क छोटे से स्पेम में ही मृणाल ने ये सफलता अर्जित की है।चुलबुले स्वभाव वाली मृणाल आज अपना 31तीसवां जन्मदिन मना रही हैं।

मुम्बई में ही पली बढ़ी मृणाल को बचपन से ही एक्टिंग का न सिर्फ शौक था बल्कि उन्होने ठान लिया था कि वो एक्टिंग की फील्ड में ही अपना करियर बनाएंगी।मृणाल अपने घरवालों को भी कहा करती थी कि मेरा करियर सार्टेड है और इसी लिए किसी को चिंता करन की कोई जरूरत नहीं है।

अपने शुरूआती दिनों में मृणाल छुप छुप कर एक्टिंग किया करती थी और उन्होने अपने घरवालों को इसकी भनक तक न लगने दी लेकिन मृणाल के करियर का टर्निंग प्याइंट रहा 2012 में मिला सीरियल मुझसे कुछ कहती है खामोशियां जिसके बाद मृणाल को घर घर पहचान मिली और फिर कुमकुम भाग्य सीरियल में प्रज्ञा की छोटी बहन के किरदार ने उन्हे सबका चहेता बना दिया।

मृणाल को 2018 में आई फिल्म लव सोनिया से बड़ा ब्रेक मिला

2012 से 2014 में टीवी सीरियल में काम करने के बाद मृणाल को 2018 में आई फिल्म लव सोनिया से बड़ा ब्रेकथ्रू मिला। मृणाल ठाकुर ने 2014 में मराठी फिल्म विट्टी दांडू से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया जिसके बाद ऋतिक रोशन के ऑपोजिट फिल्म सुपर 30 से बॉलीवुड डेब्यू कर अपने टेलेंट के बलबूते सफलता के झंडे गाड़ दिए।

टैग: actress film
शेयर करें