मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
दिल्ली

अली फजल से शादी कर रही हैं ऋचा चड्ढा

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक्टर अली फजल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बधने जा रही हैं, 5 दिनों तक चलेगा शादी का सेलिब्रेशन

शेयर करें

हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की तारीख फिक्स हो गई है. काफी सालों से ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे के साथ प्यार के बंधन में मौजूद हैं. अली और ऋचा की शादी की गुड न्यूज सुनकर फैन्स काफी एक्साइडेट हैं.बॉलीवुड के इस कपल को अपनी शादी को लेकर फैन्स से खूब बधाईंयां भी मिल रही हैं.

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी के प्री वेडिंग्स फंक्शन के बारे में रिपोट्र्स की मानें तो 30 सितंबर से ही दिल्ली में समारोह की शुरुआत हो जाएंगी. इसके साथ ही अली फजल और ऋचा चड्ढा की मेंहदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन 1 अक्टूबर होगा. इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को इस कपल ने शादी से पहले एक ग्रैंड पार्टी को प्लान किया है. वहीं ऋचा चड्ढा और अली फजल के दो वेडिंग रिसेप्शन रहेंगे, जिनकी शुरुआत 7 अक्टूबर मुंबई से होगी, जबकि दूसरा ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में होना तय माना जा रहा है. शादी की रस्में दोनों के पारवारिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हों.

फिल्म फुकरे से ऋचा चड्ढा और अली फजल के बीच प्यार परवान चढ़ा था. इसके बाद ये दोनों फिल्म कलाकार एक दूसरे के साथ रिलेश्नशिप में मौजूद हैं. मालूम हो कि कोरोना काल से पहले ही ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी पर मुहर लग चुकी थी, जो साल 2020 में अप्रैल में होना तय हुई थी. लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से ये शादी उस वक्त नहीं हो सकी थी.ऋचा चड्ढा और अली फजल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं.

शेयर करें