मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
अन्य खबरें

हरियाणाः यमुनानगर की ग्रीन विहार कॉलोनी में लाखों की डकैती, 6 नकाबपोश डकैतों ने दिया वारदात को अंजाम

Rakesh

यमुनानगर के जगाधरी में बुड़िया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में लाखों की डकैती हुई। घर में मौजूद लोगों को डकैतों ने बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे करीब आठ लाख कैश और 10 तोले सोने को डकैत अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

robbery
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर के जगाधरी में बुड़िया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में लाखों की डकैती हुई। घर में मौजूद लोगों को डकैतों ने बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे करीब आठ लाख कैश और 10 तोले सोने को डकैत अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वारदात को अंजाम देने वाले डकैत घर में दीवार फांदते हुए सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। 6 नकाबपोश हथियारों के साथ घर में दाखिल हुए।

घर में मौजूद अकेली लड़की के कमरे में दाखिल होकर उन्होंने उसे बंधक बनाया और फिर घर में मौजूद सभी चार लोगों को बंधक बनाकर आराम से डकैती की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक घर में रखे करीब साढ़े 8 लाख कैश और सोना लूट कर ले गए। यमुनानगर में डकैती के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

शेयर करें