मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर, फिल्म ‘जर्सी’ के बाद अब टली ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट टली

इंडिया वॉइस

ये फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज टाल दी गई है

शेयर करें

देशभर में कोरोना का कहर एक बार फिर दिखना शुरू हो गया है। लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का सिनेमा जगत पर भी गहरा असर पड़ा है। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म जर्सी के बाद अब बाहुबली फेम निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ट्रिपल आर की रिलीज डेट टल चुकी है।

सात जनवरी को रिलीज किया जाना था फिल्म 

फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होनी थी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म  तेलुगु, तमिल,कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाना था।

फिल्म निर्माताओं ने कहा, हमारे अथक प्रयासों के बावजूद भी कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं। कई राज्यों में सिनेमाघर बंद किये जा रहे हैं और हमारे पास यह कहने के सिवाय कोई और विकल्प नहीं है कि आप अपने उत्साह को थाम कर रखें। हमने आपसे वादा किया किया था की हम भारतीय सिनेमा की चमक वापस लाएंगे और वह वादा अभी भी बरकरार है। सही समय पर हम इस वादे को पूरा करेंगे।

शेयर करें